Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Highlight- स्टोक्स के स्ट्रोक्स के आगे गुजरात के शेरों ने हथियार डाले

पुणे। गुजरात लायंस के 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई और टीम ने महज 10 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। लेकिन जिस तरह से बेन स्टोक्स ने दूसरे छोर पर टीम को संभाले रखा उसने पुणे की जीत की नींव को रखा। स्टोक्स ने लगातार अपने शॉट्स खेलना जारी रखा और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। स्टोक्स ने 64 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।



मैच की झलकियां
  • पुणे की शुरुआत खराब हुई और टीम ने महज 10 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए
  • टीम को दूसरी ओर से बेन स्टोक्स ने संभाले रखा और टीम को लक्ष्य के पास बनाए रखा।
  • स्टोक्स ने महज 64 गेंदों पर ठोंका शतक, 103 रन बनाकर नाबाद
  • स्टोक्स ने अपनी पारी में 6 छक्के और 7 चौके लगाए
  • धोनी और बेन स्टोक्स ने लगातार गिर रहे विकेट के बीच शानदार साझेदारी की
  • धोनी ने 33 गेंदों पर 26 रन बनाए।
  • पुणे के शुरुआती 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके
  • रहाणे 4, राहुल त्रिपाठी 6, स्टीव स्मिथ 4 और मनोज तिवारी शून्य पर आउट हुए
  • गुजरात की ओर से प्रदीप सांगवान और बासिल थंपी ने 2-2 विकेट लिए
  • पुणे ने सुपरओवर में 4 विकेट गंवाकर 43 रन बनाए
  • पहले विकेट के लिए गुजरात की टीम ने 55 रन की साझेदारी की
  • गुजरात की ओर से मैक्कुलम ने सर्वाधिक 45 रन बनाए
  • गुजरात की ओर से सुरेश रैना 8, ड्वेन स्मिथ 0, एरॉन फिंच 13 रन ही बना सके।
  • पुणे की ओर से जयदेव उनादकद व इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट लिए।
  • डेनियल क्रिश्चियन और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिए।
  • गुजरात की टीम ने पॉवरप्ले में 1 विकेट गंवाकर 55 रन बनाए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+