Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Match Highlight- आरसीबी का शर्मनाक प्रदर्शन जारी, फिर नहीं चले बल्लेबाज

मुंबई। आईपीएल में आरसीबी का शर्मनाक प्रदर्शन अभी भी जारी है, एक बार फिर से टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की ओर से एक बार फिर से शीर्ष क्रम कुछ खास नहीं कर सका और विराट कोहली, शेन वॉटसन सहित मंदीप सिंह ट्रेविस हेड एक बार फिर सस्ते में पवेलियन रवाना हुए। हालांकि एबी डिविलियर्स ने टीम के लिए 43 रनों की पारी खेली लेकिन वह भी इस स्कोर को और बड़ा नहीं कर सके और आरसीबी की टीम सिर्फ 162 रन ही बना सकी, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

मैच की मुख्य झलकियां

  • आरसीबी की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहा, डिविलियर्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए
  • विराट कोहली सिर्फ 20 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे
  • पॉवर प्ले में आरसीबी की टीम ने एक विकेट गंवाकर 52 रन बनाए थे
  • पिछले मैच के हीरो रहे पार्थिव पटेल पहली ही गेंद पर आउट हो गए
  • मुंबई की ओर से मैकलेगन सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 34 रन देकर 3 विकेट झटके
  • करन शर्मा और जसप्रीत बुमरा ने 1-1 विकेट लिए
  • कुनाल पांड्या ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए
  • मुंबई की ओर से रोहित शर्मा कप्तान की भूमिका निभाते हुए नाबाद 56 रनों की पारी खेली
  • मुंबई ने पॉवरप्ले में एक विकेट गंवाकर 55 रन बनाए।
  • कुनाल पांड्या 2 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए
  • मुंबई की ओर से सबसे सफल गेंदबाज पवन नेगी रहे, उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए
  • अनिकेत चौधरी, चहल, शेन वॉटसन ने 1-1 विकेट लिए
  • 3 छक्के लगाकर डिविलियर्स ने सर्वाधिक छक्के लगाने का खिताब हासिल किया।
  • पवन नेगी को स्टायलिश प्लेयर का खिताब मिला, उन्होंने 2 विकेट लेने का साथ 35 रनों की पारी भी खेली

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+