हैदराबाद। आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद का एक दूसरे से मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें 5 अप्रैल को एक दूसरे से भिड़ंगी। लेकन इस मैच से पहले आरसीबी के सामने सबसे बड़ी दिक्कत है उसके कई चोटिल खिलाड़ी। टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली कंधे की चोट के चलते मैच से दूर रह सकते हैं, वहीं पीठ की समस्या की वजह से एबी डिविलयर्स भी टीम के लिए बड़ी मुश्किल हैं।
इसे भी पढ़ें- ये 5 क्रिकेटर क्या आईपीएल के जरिए कर पाएंगे टीम इंडिया में वापसी
हैदराबाद के पास है स्टार खिलाड़ी
इसके अलावा हैदराबाद की टीम में युवराज सिंह भी मौजूद हैं जोकि टीम की मध्यक्रम की बल्लेबाजी को धार देंगे, मॉइजेज हेनरीक, केन विलियंमसन, नमन ओझा, दीपक हुडा, विजय शंकर टीम के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूती देंगे। हैदराबाद की गेंदबाजी की कमान मुख्य रुप से मुस्तफिजुर रहमान, आशीष नेहरा और भुवनेश्वर कुमार के हाथ में होगी। जबकि बरिंदर सरन मैच में काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
आरसीबी
शेन वाटसन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, श्रीनाथ अरविंद, आवेश, खान, सैमुअल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, प्रवीन दुबे, क्रिस गेल, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मंदीप सिंह, तायमल मिल्स, एडम मिलन, पवन नेगी, हर्शल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्शी, बिली स्टैंलेक
सनराईजर्स हैदराबाद
डेविड वार्नर, तन्मय अग्रवाल, रिकी भूई, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, शिखर धवन, एकलव्य द्विवेदी, मोइजेज हेनरीक, दीपक हुडा, क्रिस जॉर्डन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, बेन लॉलिन, अभिमन्यु मिथुन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद सिराज, मुस्तफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा, रशीद खान, विजय शंकर, बरिंदर सरन, प्रवीन तांब्रे, केन विलियंमसन, युवराज सिंह
मैच- शाम 8 बजे खेला जाएग, इसका प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी मैक्स पर होगा।