IPL Match Preview: जहीर खान के बिना सनराइजर्स के खिलाफ उतरेगी दिल्ली
नई दिल्ली। आईपीएल के दंगल में आज दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, ये मैच रात 8 बजे राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान में होगा।
अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही दिल्ली टीम को मैच शुरू होने से पहले ही तगड़ा झटका लगा है, वो आज मैदान में जहीर खान के बिना उतरेगी। उनकी जगह टीम के कैप्टन करूण नायर होंगे।

मांसपेशियों में खिंचाव
गौरतलब है कि जहीर खान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो गई थी इसी कारण वो पंजाब के खिलाफ भी मैदान में उतरे नहीं थे।

प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद
हालांकि बेहद खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली डेयरेडविल्स की प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इसी उम्मीद को बनाए रखने के इरादे से वह आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भिड़ेगी। सनराइजर्स की टीम ने इस संस्करण में बेहतरीन खेल दिखाया है और प्ले ऑफ में उसकी दावेदारी बेहद मजबूत है।

अंकतालिका में तीसरे स्थान पर
आपको बता दें कि आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे नीचे बनी हुई है क्योंकि उसने अभी तक आठ मैच खेले हैं और सिर्फ दो में उसे जीत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।

अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा...
दिल्ली की टीम अच्छे खिलाड़ियों के बावजूद भी अच्छा खेल नहीं दिखा पाई है तो वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स की टीम के भुवनेश्वर कुमार और कप्तान डेविड वार्नर के पास पर्पल कैप और औरेंज कैप हैं लेकिन फिर भी आज दिल्ली की टीम को अपने होमग्राउंड में खेलना है, ऐसे में एक अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

संभावित टीमें: दिल्ली डेयरडेविल्स
करुण नायर (कप्तान), मोहम्मद समी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट।

संभावित टीमें: सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरीक्स, नमन ओझा, रिकी भुई, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा, आशिष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, अभिमन्यू सिंह, मुस्ताफिजुर रहमान, बरिंदर सरन, दीपक हुड्डा , विजय शंकर, रशीद खान, मोहम्मद सिराज, एकलव्य द्विवेदी, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद नबी, बेन लाफलिन, तन्मय अग्रवाल और प्रवीण तांबे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications