
'करो या मरो'
बेहद ही खराब दौर से गुजर रही दिल्ली ने आखिरकार हैदराबाद के खिलाफ अपनी हार का सिलसिला तोड़ा था और धमाकेदार ढंग से सनराइजर्स को पराजित किया था तो वहीं दूसरी ओर रैना की कप्तानी वाली गुजरात टीम भी दस मैचों में से केवल तीन मैचों में जीत हासिल कर सकी है । ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति है।

बॉलिंग की जिम्मेदारी
दिल्ली टीम अपने पिछले दो मैच कप्तान जहीर खान के बिना खेलने उतरी है क्योंकि जहीर की मांसपेशियों में खिंचाव है, वो आज कोटला में खेलेंगे या नहीं, ये अभी भी तय नहीं है, ऐसे में बॉलिंग की जिम्मेदारी टीम के बाकी सितारों पर होगी।

सातवें पायदान पर
वहीं दूसरी तरफ गुजरात लायंस अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। दस मैचों में से वह केवल तीन मैचों में जीत हासिल कर सकी है। वहा बॉलिंग कमजोरी है, ऐसे में उसे आज उसे काफी संभल कर खेलना होगा क्योंकि अगर उसे प्लेऑफ में बने रहना है तो उसे आज मैच जीतना जरूरी है। आज विशेष तौर पर ब्रैंडन मैक्कलम, सुरेश रैना, ऐरोन फिंच जैसे बल्लेबाजों पर खास नजर रहेगी जो गुजरात को अकेले जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं।

गुजरात लायंस (संभावित)
सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका, एंड्रयू टाई और इरफान पठान।

दिल्ली डेयरडेविल्स (संभावित)
करुण नायर (कप्तान), मोहम्मद समी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट।


Click it and Unblock the Notifications