For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview: दिल्ली बनाम बेंगलोर, आज सवाल इज्जत का...

दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकीं हैं, इसलिए आज दोनों ही टीमों के बीच में भिंड़त इज्जत के साथ वापसी के लिए होगी।

नई दिल्ली। आईपीएल 10 के दंगल में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच में हैं। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकीं हैं, इसलिए आज दोनों ही टीमों के बीच में भिंड़त इज्जत के साथ वापसी के लिए होगी। ये मैच रात आठ बजे फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।

आपको बता दें कि आईपीएल 10 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर उन टीमों की लिस्ट में शामिल थी, जिन्हें इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन इस बार ये टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही। टीम ने इस बार आईपीएल के न्यूनतम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया तो वहीं दिल्ली की टीम भी एक बार फिर इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाई।

दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

दिल्ली टीम की कमान जहीर खान जैसे दिग्गज के हाथ में थी लेकिन उनकी उपस्थिति भी टीम को कोई लाभ नहीं दिला पाई तो वहीं दूसरी ओर कोहली की सेना पहले चोटों से और बाद में खिलाड़ियोंके प्लॉप होने का दंश भुगतरी रही।

 क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता

क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता

हालांकि इस सत्र में दिल्ली के ऋषभ पंत, श्रेयर अय्यर, संजू सैमसन वे जरूर अपने खेल से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता लेकिन उनकी शानदार पारियां उनकी टीम के काम नहीं आ पाईं।

आरसीबी ने किया निराश

आरसीबी ने किया निराश

तो वहीं कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स और शेन वाटसन जैसे बल्लेबाजों से लैस बेंगलोर इस सत्र में सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी है फिलहाल दोनों ही टीमों की कोशिश आज जीत से साथ विदाई की होगी और आशा की जा सकती है कि दोनों ही टीमों की ओर से आज एक अच्छी क्रिकेट देखने को मिलेगी।

 टीमें (संभावित): दिल्ली डेयरडेविल्स

टीमें (संभावित): दिल्ली डेयरडेविल्स

जहीर खान, मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कागीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट, मार्लोन सैमुअल्स।

टीमें (संभावित): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

टीमें (संभावित): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

विराट कोहली (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, अवेश खान, सैमुएल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, अब्राहम डिविलियर्स, प्रवीण दुबे, क्रिस गेल, हरप्रीत सिंह, ट्रेविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मंदीप सिंह, टाइमल मिल्स, एडम मिलने, पवन नेगी, हर्षल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्सी, बिली स्टेनलाक, विष्णु विनोद और शेन वाटसन।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+