
अंकतालिका में दूसरे स्थान पर
कोलकाता की टीम आठ टीमों की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके 12 मैचों में 16 अंक हो गए हैं। उसकी टीम में नरेन जैसे दिग्गज है जिन्होंने पिछले मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा तो वहीं आज के मैच में रॉबिन उथप्पा की भी वापसी हो सकती है, जो मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के चलते बीते कुछ मैचों से बाहर हैं।

कोलकाता बनाम पंजाब
गौतम गंभीर और मनीष पांडे तो जबरदस्त फार्म में हैं हीं वहीं केकेआर बॉलिंग में भी कमाल कर रही है। उमेश यादव, नरेन, क्रिस वोक्स, पीयूष चावला और कुलदीप यादव कभी भी मैच का रूख बदल सकते हैं तो वहीं पंजाब की टीम अच्छे खिलाड़ियों के बावजूद अच्छा खेल नहीं दिखा पाई है। पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने शतकीय पारी खेली थी लेकिन पंजाब के गेंदबाजों के चलते अमला का शतक बेकार हो गया था। इसलिए उसे आज का मैच अगर जीतना है तो बल्ले और गेंद दोनों से उसे अच्छा खेल दिखाना होगा।

गेंदबाजी में संदीप शर्मा
अमला के अलावा आस्ट्रेलिया के शॉन मार्श और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल पर भी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रहेगी तो वहीं अक्षर पटेल ने हमेशा से टीम के लिए अहम रन जोड़े हैं। गेंदबाजी में संदीप शर्मा,अक्षर और टी. नटराजन से भी टीम को उम्मीदें होंगी।

टीमें (संभावित): किंग्स इलेवन पंजाब
ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, इयोन मोर्गन, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवतिया।

टीमें (संभावित): कोलकाता नाइट राइडर्स
गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, शेल्डन जैक्सन, अंकित सिंह राजपूत, ट्रेंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमान पावेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रांडहोमे।


Click it and Unblock the Notifications