For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview: मुंबई के खिलाफ पंजाब को रन और लक दोनों की जरूरत

मुंबई की टीम अब तक 12 मैचों में नौ जीत हासिल कर आठ टीमों की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर है।

मुंबई। आईपीएल 10 के दंगल में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो आज पंजाब को रनों के साथ किस्मत की भी जरूरत होगी। पंजाब और मुंबई के बीच ये मुकाबला आज रात 8 बजे वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

आपको बता दें कि मुंबई की टीम अब तक 12 मैचों में नौ जीत हासिल कर आठ टीमों की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर है। जबकि पंजाब को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना होगा।

दोनों मैच जीतने होंगे

दोनों मैच जीतने होंगे

किंग्स इलेवन पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी के बचे अपने दोनों मैच जीतने होंगे। साथ ही उसे अपनी किस्मत पर निर्भर रहना पड़ेगा और सनराइजर्स की हार की उम्मीद करनी होगी। पंजाब अपने दोनों मैच जीत जाती है और हैदराबाद अपना इकलौता मैच हार जाती है तो पंजाब प्ले ऑफ में जगह बना लेगा। लेकिन अगर पंजाब के साथ ही सनराइजर्स की टीम अपना मैच जीत लेती है तो फिर फैसला नेट रन रेट के हिसाब से होगा।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस

मुंबई की टीम में पार्थिव पटेल, लेंडल सिमंस, नीतीश राणा, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और केरन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह, मिशेल जैसे सितारे हैं ,जिमके दम पर ये टीम आईपीएल 10 की अंकतालिका में टॉप पर है।

 किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब

तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब के पास मनन वोहरा, मार्टिन गुप्टिल, शॉन मार्श, रिद्धिमान साहा और कप्तान ग्लेन मैक्सेवल, संदीप शर्मा ,मोहित शर्मा और स्पिनर राहुल तेवतिया जैसे सितारे हैं, जिन्होंने अच्छा खेल दिखाया है। कुल मिलाकर आज एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

टीमें (संभावित) : मुंबई इंडियंस

टीमें (संभावित) : मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी और आर. विनय कुमार।

टीमें (संभावित) : किंग्स इलेवन पंजाब

टीमें (संभावित) : किंग्स इलेवन पंजाब

ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवतिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+