For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview: चमत्कार की उम्मीद में स्मिथ की सेना से लड़ेगी विराट ब्रिगेड

आईपीएल के दंगल का 34वां मैच शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच में शाम 4 बजे पुणे में खेला जाएगा।

पुणे। आईपीएल के दंगल का 34वां मैच शनिवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच में शाम 4 बजे महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच में जहां विराट कोहली की टीम किसी चमत्कार की उम्मीद में मैदान में उतरेगी तो वहीं स्मिथ की टीम की पूरी कोशिश होगी कि वो टूर्नामेंट में बने रहे और जीतने के लिए खेले।

टीम का गणित बिगाड़ सकते हैं

टीम का गणित बिगाड़ सकते हैं

आपको बता दें कि 24 अप्रैल को मुंबई को हराने के बाद जहां पुणे की टीम के हौसले बुंलद हैं और उन्हें पता है कि आरसीबी को हराकर अभी भी आईपीएल में टीम का गणित बिगाड़ सकते हैं इसलिए वो पूरी कोशिश करेंगे कि आरसीबी को बड़ा स्कोर दें और उनके बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी आउट करें।

आरसीबी की हालत काफी पतली

आरसीबी की हालत काफी पतली

तो वहीं गुजरात से हारने के बाद आरसीबी की हालत काफी पतली है। वो प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। उसे नॉकआउट दौर में पहुंचने के लिए अब बाकी बचे पाचों मैच जीतने होंगे जो कि काफी असंभव है। खेल के साथ ही आरसीबी को अपने नेट रन रेट को भी सुधारना होगा तभी वो लड़ाई में बनी रह सकती है।

16 अंक की जरूरत

16 अंक की जरूरत

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 14 मैचों में लगभग 16 अंक की जरूरत होती है,आरसीबी 9 मैचों में 5 अंक के साथ सातवें स्थान पर है, अब उसे शनिवार के मैच में किसी चमत्कार की ही उम्मीद होगी। कोहली बनाम स्मिथ की लड़ाई में रोचक जंग होने की उम्मीद है क्योंकि क्रिकेट में कभी भी कुछ हो सकता है और कोहली तो वो खिलाड़ी हैं जो अंत तक हार नहीं मानते हैं।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (संभावित टीमें)

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (संभावित टीमें)

स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा

आरसीबी (संभावित टीमें)

आरसीबी (संभावित टीमें)

विराट कोहली, शेन वाटसन, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, श्रीनाथ अरविंद, आवेश, खान, सैमुअल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, प्रवीन दुबे, क्रिस गेल, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मंदीप सिंह, तायमल मिल्स, एडम मिलन, पवन नेगी, हर्शल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्शी, बिली स्टैंलेक

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+