Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL क्वालीफायर 2: गंभीर बनाम रोहित की जंग में जो हारा वो बाहर

बेंगलुरु। आईपीएल 10 के आज दूसरे एलिमिनेटर राउंड में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीम जानती हैं कि आज हारे तो अब तक की सारी मेहनत बेकार हो जाएगी इसलिए आज दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा देंगी। ये मैच आज रात 8 बजे एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

मुंबई की टीम ने पूरे सत्र में बहुत बढ़िया खेल दिखाया है, प्लेऑफ से पहले वो नंबर 1 की पोजिशन पर थी अंकतालिका में, ऐसे में उसे आज उसी आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा और उम्मीद की जा सकती है कि पुणे के खिलाफ की गई गलतियों को दोहराना नहीं चाहेगी।

मनोबल काफी ऊंचा

मनोबल काफी ऊंचा

तो वहीं बुधवार को जिस तरह से केकेआर ने बारिश से बाधित मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया है, उससे उसका मनोबल काफी ऊंचा है और आशा की जा सकती है कि वो उसी मनोबल के साथ आज के मैच में भी मैदान में उतरेगा और उसकी पूरी कोशिश होगी कि वो रोहित की सेना से आईपीएल के लीग मैचों में दो बार मिली हार का बदला ले।

कोलकाता और मुंबई दो-दो बार...

कोलकाता और मुंबई दो-दो बार...

आपको बता दें कि पहले मैच में मुंबई ने कोलकाता को चार विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मैच में मुंबई ने नौ रनों से जीत हासिल की थी। पिछले नौ सीजन में कोलकाता और मुंबई दो-दो बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमा चुकी हैं।

केकेआर की मजबूत टीम

केकेआर की मजबूत टीम

जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, और क्रिस लिन तो जबरदस्त फार्म में हैं हीं जिनसे आज एक शानदार पारी की उम्मीद की जा सकती है तो वहीं केकेआर की बॉलिंग जबरदस्त है। नाथन कोल्टर नाइल जैसा हीरा उसके पास है तो वहीं टीम में उमेश यादव, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, ट्रैंट बाउल्ट जैसे गेंदबाज हैं।

 रोहित की टीम पूरी संतुलित

रोहित की टीम पूरी संतुलित

तो वहीं रोहित की टीम पूरी संतुलित है, उसके पास लेंडल सिमंस, केरन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा, हार्दिक पांड्या, कुणा पांड्या, मलिंगा, बुमराह और हरभजन सिंह जैसे सितारे हैंतो वहीं दूसरी ओर स्मिथ के पास राहुल त्रिपाठी, अंजिक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट और एडम जाम्पा जैसे हीरे हैं जो मैच को कभी भी पलट सकते हैं।

टीमें : मुंबई इंडियंस (संभावित)

टीमें : मुंबई इंडियंस (संभावित)

रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, मिशेल जॉनसन, मिशेल मैक्लेघन, नीतीश राणा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, श्रेयस गोपाल, टिम साउदी, लसिथ मलिंगा, क्रुणाल पांड्या, केरन पोलार्ड, अंबाती रायडू, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, कर्ण शर्मा और विनय कुमार।

टीमें : कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित)

टीमें : कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित)

गौतम गंभीर (कप्तान), डारेन ब्रावो, ट्रैंट बाउल्ट, पीयूष चावला, नाथन कोल्टर नाइल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, ऋषि धवन, सायन घोष, शेल्डन जैक्सन, इशांक जग्गी, कुलदीप यादव, क्रिस वोक, क्रिस लिन, सुनील नरेन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, अंकित राजपूत, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर) और उमेश यादव।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+