IPL Match Preview: कोटला में स्मिथ की सेना का गणित बिगाड़ेगी जहीर ब्रिगेड

नई दिल्ली। आईपीएल के दंगल में आज राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होगा। ये मैच रात आठ बजे राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाएगा।

वैसे प्लेऑफ की लड़ाई से बाहर हो चुकी दिल्ली जहां आज मान बचाने के लिए खेलेगी वहीं दूसरी ओर पुणे की पूरी कोशिश होगी कि वो प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की करे। मालूम हो कि पुणे आठ टीमों की अंकतालिका में 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

 दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स

इसलिए उसकी पूरी कोशिश होगी कि वो आज का मैच जीते जबकि दिल्ली की टीम इस सत्र में कमजोर गेंदबाजी की वजह से आउट हो गई। उसकी टीम में निरंतरता की कमी पाई गई जिसके कारण उसका प्रदर्शन आईपीएल 10 में काफी खराब रहा।

 इस वक्त बढ़िया खेल रही

इस वक्त बढ़िया खेल रही

पुणे की टीम इस वक्त बढ़िया खेल रही है, आज के मैच में भी उसके युवा सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी पर खासी नजर रहेगी, वैसे उसके पास कप्तान स्टीवन स्मिथ, मनोज तिवारी, महेंद्र सिंह धोनी, रहाणे और बेन स्टोक्स जैसे सितारे हैं तो बॉलिंग के लिए जयदेव उनादकट, लेग स्पिनर इमरान ताहिर और वॉशिंगटन सुंदर जैसे हीरे हैं जो मैच का रूख कभी भी बदल सकते हैं।

फिरोजशाह कोटला मैदान

फिरोजशाह कोटला मैदान

दिल्ली की टीम अपने मैदान पर खेल रही है और उसके पास भी ऋषभ पंत, जहीर खान जैसे नायाब सितारे हैं, जिनसे उम्मीद की जा सकती है कि वो आज कम से कम अपने घरेलू दर्शकों को निराश नहीं करेंगे।

टीमें :राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित)

टीमें :राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित)

स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी और इमरान ताहिर।

टीमें : दिल्ली डेयरडेविल्स (संभावित)

टीमें : दिल्ली डेयरडेविल्स (संभावित)

दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान, मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट, मार्लोन सैमुअल्स।

Story first published: Friday, May 12, 2017, 8:39 [IST]
Other articles published on May 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+