For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview: पुणे बनाम पंजाब की जंग में जो जीता वो ही सिकंदर

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आज पुणे और पंजाब दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला 'करो या मरो' की स्थिति वाला होगा।

पुणे। आईपीएल 10 के दंगल में आज पहला मैच राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच में होगा। ये दोनों टीमें आज शाम 4 बजे महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आज दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला 'करो या मरो' की स्थिति वाला होगा। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाले पहली टीम बन गई है।

हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम

हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम

हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम है, जबकि बाकी बचे दो स्थान के लिए अब जंग कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच है।

फैसला नेट रन रेट से

फैसला नेट रन रेट से

इसलिए आज के मैच में जो जीतेगा वो ही प्लेऑफ खेलेगा, ऐसे में पुणे और पंजाब दोनों के लिए ये मैच काफी अहम है। आपको बता दें कि पुणे के इस समय 13 मैचों में 16 अंक हैं और पंजाब के 13 मैचों में 14 अंक। अगर आज पंजाब जीतता है तो उसे 16 नंबर मिलेंगे और फिर फैसला नेट रन रेट से होगा, जो कि पंजाब के हक में होगा।

युवा सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी

युवा सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी

पुणे की टीम इस वक्त बढ़िया खेल रही है, आज के मैच में भी उसके युवा सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी पर खासी नजर रहेगी, वैसे उसके पास कप्तान स्टीवन स्मिथ, मनोज तिवारी, महेंद्र सिंह धोनी, रहाणे जैसे सितारे हैं तो बॉलिंग के लिए जयदेव उनादकट, और वॉशिंगटन सुंदर जैसे हीरे हैं जो मैच का रूख कभी भी बदल सकते हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब

तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब के पास मनन वोहरा, मार्टिन गुप्टिल, शॉन मार्श, रिद्धिमान साहा और कप्तान ग्लेन मैक्सेवल, संदीप शर्मा ,मोहित शर्मा और स्पिनर राहुल तेवतिया जैसे सितारे हैं, जिन्होंने अच्छा खेल दिखाया है। कुल मिलाकर आज एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

टीमें :राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित)

टीमें :राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित)

स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी।

टीमें (संभावित) : किंग्स इलेवन पंजाब

टीमें (संभावित) : किंग्स इलेवन पंजाब

ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवतिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+