IPL Match Preview: कानपुर में वार्नर ब्रिगेड का काम तमाम करेंगे रैना के शेर

कानपुर। आईपीएल के दंगल में शनिवार को पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लायंस के बीच में होगा। ये मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में शाम 4 बजे खेला जाएगा।

इस मैच में गुजरात के पास तो खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि वो प्लेऑफ के रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन इस मैच के रिजल्ट का असर हैदराबाद सनराइजर्स पर जरूर पड़ेगा क्योंकि वो 13 मैचों में सात मैच जीतकर 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

कम से कम 17 अंक

कम से कम 17 अंक

ऐसे में अगर वो अंतिम 14वां मैच जीतती है तो टीम के कम से कम 17 अंक हो जाएंगे। वहीं पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक है। हैदराबाद मैच हारती है तो पंजाब प्ले ऑफ की दौड़ में वापसी कर सकती है। बशर्ते उसे अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। इसलिए हैदराबाद के लिए ये मैच काफी अहम है।

 प्लॉप रहे गुजरात लायंस

प्लॉप रहे गुजरात लायंस

वहीं दूसरी ओर इस सत्र में बुरी तरह से प्लॉप रहे गुजरात लायंस मान के साथ विदाई चाहती होगी इसलिए वो प्रतिष्ठा बचाने के लिए ये मैच खेलेगी। वैसे भी ग्रीन पार्क में रैना को दोबारा हारते हुए उसके लवर्स नहीं चाहेंगे।

बैटिंग से तो सॉलिड

बैटिंग से तो सॉलिड

गुजरात की टीम बैटिंग से तो सॉलिड है लेकिन उसके पतन का कारण उसके गेंदबाज हैं। ऐसे में इस मैच पर उसका पूरा फोकस अपनी बॉलिंग पर होगा जिसके कारण वो अपना मान बचाने की कोशिश करेगी। इसलि कानपुर की जंग में खास तौर पर तेज गेंदबाज बासिल थम्पी हरफनमौला रविंद्र जडेजा पर नजर रहेगी।

तीन में दो मैच जीते

तीन में दो मैच जीते

ग्रीनपार्क में सनराइजर्स जहां पहली बार मैच खेलेगी। वहीं गुजरात ने इस ग्राउंड में खेले गए तीन में दो मैच जीते हैं। बुधवार को हुए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने नजदीकी अंतर से गुजरात को हराया है।

 हैदराबाद की टीम

हैदराबाद की टीम

तो वहीं हैदराबाद की टीम में शिखर धवन, कप्तान वॉर्नर और केन विलियमसन जैसे सितारे हैं जिन्होंने पंजाब के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, टीम में युवराज सिंह जैसे धुरंधर हैं जो कि अच्छे फार्म में चल रहे हैं। बॉलरों की बात करे तो आशीष नेहरा और सिद्धार्थ कौल को रोक पाना थोड़ा मुश्किल होगा। वहीं, टीम के पास अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान भी हैं तो टीम में चाइनामैन भुवनेश्वर कुमार भी हैं। कुल मिलाकर ये मुकाबला टक्कर भरा होगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

टीमें (संभावित): गुजरात लायंस

टीमें (संभावित): गुजरात लायंस

सुरेश रैना (कप्तान), अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थम्पी, ड्वेन स्मिथ, चिराग सूरी, जेम्स फाकनर, आरोन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैकुलम, प्रदीप सांगवान, जैसन राय, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नत्थु सिंह, तेजस बारोका और एंड्रयू टाए।

टीमें (संभावित) :सनराइजर्स हैदराबाद

टीमें (संभावित) :सनराइजर्स हैदराबाद

डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोइजेज हेनरीक्स, नमन ओझा, रिकी भुई, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा, आशिष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, अभिमन्यू सिंह, मुस्ताफिजुर रहमान, बरिंदर सरन, दीपक हुड्डा , विजय शंकर, रशीद खान, मोहम्मद सिराज, एकलव्य द्विवेदी, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद नबी, बेन लाफलिन, तन्मय अग्रवाल और प्रवीण तांबे।

Story first published: Friday, May 12, 2017, 16:47 [IST]
Other articles published on May 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+