IPL Match Preview: रोहित आर्मी से हार का बदला लेगी वार्नर सेना

हैदराबाद। आईपीएल के दंगल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से से होगा, ये मैच रात 8 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई प्लेऑफ में पहुंच चुकी

मुंबई प्लेऑफ में पहुंच चुकी

मुंबई तो 11 मैचों में से 9 जीतकर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है तो वहीं हैदराबाद की टीम छह मैचों में से पांच में जीत चुकी है, ऐसे में उसका पूरा फोकस आज के मैच को जीतना होगा जिससे उसकी प्लेऑफ में जगह पूरी तरह से पक्की हो जाए।

आज का मैच उसके घरेलू मैदान पर

आज का मैच उसके घरेलू मैदान पर

वैसे भी आज का मैच उसके घरेलू मैदान पर है, ऐसे में उसे इसका फायदा मिल सकता है, वैसे आज डेविड वॉर्नर की टीम सनराइजर्स और रोहित शर्मा की टीम इंडियंस के बीच आईपीएल-10 का दूसरा मैच होगा इससे पहले, वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया था, ऐसे में मुंबई की टीम आत्मविश्वास से लबरेज है।

रोहित की मुंबई सेना...

रोहित की मुंबई सेना...

रोहित की मुंबई सेना इस वक्त बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही ओर से काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है तो वहीं हैदराबाद की टीम में वार्नर समेत कई धुरंधर हैं जो मैच का रूख कभी भी बदल सकते हैं। ऐेसे में आज का मुकाबला काफी रोचक होगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

टीमें (संभावित): मुंबई इंडियंस

टीमें (संभावित): मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी और आर.विनय कुमार।

टीमें (संभावित): सनराइजर्स हैदराबाद

टीमें (संभावित): सनराइजर्स हैदराबाद

डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरीक्स, नमन ओझा, रिकी भुई, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा, आशिष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, अभिमन्यू सिंह, मुस्ताफिजुर रहमान, बरिंदर सरन, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, रशीद खान, मोहम्मद सिराज, एकलव्य द्विवेदी, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद नबी, बेन लाफलिन, तन्मय अग्रवाल और प्रवीण तांबे।

Story first published: Monday, May 8, 2017, 8:00 [IST]
Other articles published on May 8, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+