IPL Match Preview: क्या वार्नर की आर्मी को हरा पाएगी स्मिथ ब्रिगेड?

हैदराबाद। आईपीएल के दंगल में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच में होगा। ये मैच शनिवार को 4 बजे राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा।

उम्मीद के मुताबिक ये मैच दिलचस्प होगा क्योंकि जिस तरह से टूर्नामेंट में पुणे ने वापसी की है उससे प्लेऑफ की जंग काफी चोखी हो गई है।

ये मैच दिलचस्प होगा...

ये मैच दिलचस्प होगा...

आपको बता दें कि पुणे अंकतालिका में 14 अंकों के साथ नंबर 3 पर है तो वहीं दूसरी ओर हैदराबाद की टीम 13 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे नंबर पर है। इसलिए प्लेऑफ में बने रहने के लिए दोनों टीमें एड़ी-चोटी का दम लगा देंगी।

पिछले मैच के हीरो राहुल त्रिपाठी

पिछले मैच के हीरो राहुल त्रिपाठी

पुणे की टीम इस समय केकेआर के हराने के बाद काफी आत्मविश्वास से भरी हुई है। इसलिए इस बार भी उसके पिछले मैच के हीरो राहुल त्रिपाठी पर खासी नजर रहेगी जिन्हें कोलकाता जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मात्र 52 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसके आलावा पुणे की टीम में बेन स्टोक्स, स्मिथ, रहाणे और धोनी जैसे सितारे हैं जो कि मैच को कभी भी पलट सकते हैं।

हैदराबाद की टीम भी जबरदस्त फार्म में

हैदराबाद की टीम भी जबरदस्त फार्म में

तो वहीं हैदराबाद की टीम भी जबरदस्त फार्म में हैं, इस टीम में युवराज सिंह, भुवनेश्वर कुमार और कप्तान डेविड वार्नर जैसे धांसू प्लेयर हैं, ऊपर से ये मुकाबला उसके होमग्राउंड में हो रहा है, ऐसे में एक अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

टीम :राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित)

टीम :राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित)

स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टिन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी और इमरान ताहिर।

संभावित टीमें: सनराइजर्स हैदराबाद

संभावित टीमें: सनराइजर्स हैदराबाद

डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरीक्स, नमन ओझा, रिकी भुई, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा, आशिष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, अभिमन्यू सिंह, मुस्ताफिजुर रहमान, बरिंदर सरन, दीपक हुड्डा , विजय शंकर, रशीद खान, मोहम्मद सिराज, एकलव्य द्विवेदी, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद नबी, बेन लाफलिन, तन्मय अग्रवाल और प्रवीण तांबे।

Story first published: Friday, May 5, 2017, 17:03 [IST]
Other articles published on May 5, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+