भारत दौरे को लेकर घबरा रहे हैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक एक तरफ जहां खिलाड़ियों में डर का माहौल है वहीं दूसरी ओर भारत को अच्छी तरह जानने वाले खिलाड़ियों का मानना है कि भारत में हालात सामान्य होने में देरी नहीं लगती।
सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर जा चुकी है लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान माइकल क्लार्क सहित कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों का सुरक्षा कारणों से भारत जाना तय नहीं है।
क्लार्क ने कहा है कि आईपीएल के लिए भारत जाने से पहले वे सुरक्षा की गारंटी जरूर लेना चाहेंगे। क्लार्क ने कहा, "मैं कई चीजों पर सोच-विचार के बाद ही भारत जाने के बारे में सोचूंगा।"
समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रेलिया के कई अन्य खिलाड़ी भी मुंबई के ताज महल होटल पर हुए आतंकी हमले के बाद सहमे हुए हैं।
खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें यह सोचकर ही डर लगता है कि आतंकियों ने उसी होटल को निशाना बनाया है, जहां वे कई बार ठहर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications