गॉल के मैदान पर हेराथ ने रचा इतिहास,अपने आखिरी टेस्ट मैच में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली। श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ जो रूट का शिकार करते ही हेराथ ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल गॉल के मैदान पर उन्होंने रूट को आउट करते ही उन्होंने अपना 100वां विकेट पूरा किया। बता दें कि यह वही मैदान है जहां 19 साल पहले हेराथ ने अपने करियर का आगाज किया था। मैच से पहले हेराथ अपने इस मुकाम से एक विकेट ही दूर थे।
अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हेराथ ने गॉल के मैदान पर यह रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे गेंदबाज बनें। उनसे पहले एक मैदान पर 100 विकेट लेने का कारनामा मुथैया मुरलीधरन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडसरन ही कर पाए हैं। मुरलीधरन ने गॉल, कैंडी और एसएससी कोलंबो में विकेटो का सैकड़ा पूरा किया था जबकि एंडरसन ने लॉर्डस के मैदान पर यह कीर्तिमान स्थापित किया। हेराथ के नाम इस मैच से पहले 92 टेस्ट में 430 विकेट है।
बता दें कि टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। दिग्गज खिलाड़ी एलिस्टेयर कुक की जगह टीम में शामिल किए गए रोरी बर्न्स (09) सुरंगा लकमल की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। लकमल ने अगली गेंद पर ही मोइन अली को भी बोल्ड कर दिया। 12 रन पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान रूट ने कीटोन जेनिंग्स (46) के साथ 62 रन की साझेदारी की। इसके बाद क्रीज पर जमी इस जोड़ी को हेराथ ने अलग किया और रूट को बोल्ड कर अपने नाम खास रिकॉर्ड कर लिया।
गौरतलब है कि 40 वर्षीय हेराथ की गॉल स्टेडियम से कुछ खास यादें जुड़ी हुई है। इस 40 वर्षीय स्पिनर के लिए यह मैदान भाग्यशाली रहा है। उन्होंने 1999 में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी तथा 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर अपने करियर को नई दिशा दी थी। इसी मैदान पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
