मंधाना और मिताली के 'मैजिक' से महिला टीम को मिली एक और जीत, इंग्लैंड के खिलाफ बनाई 2-0 की बढ़त
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड टीम ने भारत के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा जिसे भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर स्मृति मंधाना ने भारत की तरफ से 74 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। उनके अलावा पूनम राउत ने 32 रन बनाए। कप्तान मिताली राज 47 तो दिप्ती शर्मा 6 रन बनाकर नाबाद रहींं। ओपनर जेमिमाह रॉड्रिक्स खाता भी नहीं खोल पाईं।
इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। भारतीट गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 रनों पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन भेज दी। देखते ही देखते इंग्लैंड टीम 43.3 ओवर में 161 रनों पर ढेर हो गई। झूलन गोस्वामी ने 8.3 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं शिखा पांडे ने 18 रन देकर 4 विकेट झटके। पूनम यादव ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 शिकार किए।
इससे पहले भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले मैच में धूल चटाई थी। वानखेड़े में हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए दवाब बनाया जिससे भारतीय टीम 49.4 ओवर में 202 रनों पर ढेर हो गई। लगने लगा कि इंग्लैंड यह मैच जीत जाएगी, लेकिन महिला टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। एकता विष्ठ की 4 विकेट की मदद से इंग्लैंड 136 रनों पर आलआउट हो गई और भारतीय टीम ने 66 रनों से मैच जीत लिया। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला वानखेड़े में 28 फरवरी को होगा जिसमें भारत जीत दर्ज कर इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करना चाहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
