चैंपियंस ट्रॉफी 2017: एक ही ग्रुप में भारत पाकिस्तान
लंदन। अगले साल जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रखे गये हैं। यानी एक और रोमांचक मुकाबला क्रिकेट प्रशंसकों को देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के मैच 1 जून से 18 जून के बीच खेले जायेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी के पूल-
पूल ए- ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड।
पूल बी- भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका
भारत के मैच (टाइमिंग की घोषणा अभी नहीं हुई है)
- 4 जून, रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान (एजबेस्टन में)
- 8 जून, गुरुवार को भारत बनाम श्रीलंका (दि ओवल में)
- 11 जून, रविवार को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (दि ओवल)
इस टूर्नामेंट में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचेंगी। कुल 15 मैच खेले जायेंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच दि ओवल में 1 जून 2017 को बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जायेगा।
कैसे चुनी गई टीमें?
चैंपियंस ट्रॉफी के लिये टीमों का चयन 30 सितम्बर 2015 को जारी हुई रैंकिंग के आधार पर किया गया। चूंकि वेस्टइंडीज 9वें स्टाान पर थी, इसलिये वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनेगी।
पिछले चैंपियन
1998 में दक्षिण अफ्रीका, दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज
2000 में न्यूजीलैंड, दूसरे स्थान पर भारत
2002 में भारत और श्रीलंका सामूहिक रूप से विजेता बने
2004 में वेस्टइंडीज, दूसरे स्थान पर इंग्लैंड
2006 में ऑस्ट्रेलिया, दूसरे स्थान पर वेस्ट इंडीज
2009 में ऑस्ट्रेलिया, दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका
2013 में भारत, दूसरे स्थान पर इंग्लैंड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
