
शिखर धवन पिछले करीब चार माह से टीम से बाहर
शिखर धवन : शिखर धवन पिछले करीब चार माह से टीम से बाहर है। उन्होंने अपना आखिरी वन-डे इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी 2017 में खेला था। इससे पहले खराब प्रदर्शन की वजह से करीब छह महीने पहले ही उनकी टेस्ट से छुट्टी हो चुकी थी। हैदराबाद सनराइर्ज की तरफ से खेल रहे शिखर धवन के लिए यह टूर्नामेंट बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

टीम कॉन्ट्रेक्ट से बाहर
सुरेश रैना : हाल ही में सुरेश रैना पर बीसीसीआई की तरफ से गाज गिरी है जब उन्हें टीम कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया। 200 से ज्यादा वन-डे खेल चुके सुरेश रैना अक्टूबर 2015 से टीम से बाहर है। गुजरात के कप्तान रैना एक बेहतरीन हिटर है और आईपीएल में उनकी कई यादगार पारिया है। सुरेश रैना ने 147 आईपीएल मैचों में 138.54 की स्ट्राइक रैट से 4,098 रन बनाए है। रैना एक बार फिर, इस टूर्नामेंट में अपनी परफॉर्मेंस को साबित कर टीम में वापसी करना चाहेंगे।

20 माह से टीम इंडिया से बाहर
हरभजन सिंह : 200 से ज्यादा वन-डे और 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह एक अनुभवी प्लेयर है जो करीब 20 माह से टीम इंडिया से बाहर है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले भज्जी बेहतर प्रदर्शन के जरिए की नजरों में आकर टीम इंडिया का एक बार फिर से हिस्सा बनना चाहेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपना आखिरी वन-डे खेला
रोहित शर्मा: पिछले साल अक्टूबर में आई न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपना आखिरी वन-डे खेला था। चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर गए रोहित शर्मा अब फिट है। और उन पर आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा ताकि वे आगामी चैंपियन ट्रॉफी के लिए सेलेक्ट हो सके मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह टूर्नामेंट टीम इंडिया में वापसी करने में मदद करेगा।

5 सालों से टीम इंडिया में वापसी करने के लिए संघर्ष कर रहे
युसुफ पठान: युसुफ पठान पिछले 5 सालों से टीम इंडिया में वापसी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर यूसुफ पठान भी आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के जरिये इंडियन टीम में वापसी करना चाहेंगे। 34 साल के पठान कोलकाता नाइटराइडर्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications
