मेलबर्न की पिच से खफा हैं बार्डर
सिडनी, 8 दिसंबरः आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बार्डर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के आयोजन स्थल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की पिच को लेकर काफी गुस्से में हैं. उनका कहना है कि यह भारतीय उपमहाद्वीप की धीमी पिच लगती है न कि आस्ट्रेलिया की उछालभरी पिच."हेराल्ड सन" ने बार्डर के हवाले से कहा कि हमें ऐसे विकेट बनाने की क्या जरूरत है जो हमारे खिलाड़ियों के बजाय भारतीय खिलाड़ियों के मनमाफिक हों. पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर यह विकेट धीमा खेलता है और इस पर गेंदें नीची रहती हैं तो भारतीय टीम आस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दे सकती है क्योंकि यह उनके मनमाफिक विकेट है. यही मेरी चिंता का सबब है.
उन्होंने कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों के हिसाब से अधिक उछालभरी पिचें बनानी चाहिए.आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज डेरन हमन ने कहा कि भारत अपने खिलाड़ियों के हिसाब से टर्न लेने वाली पिचें तैयार करता है इसलिए आस्ट्रेलिया को भी अपनी टीम के मजबूत पक्ष को ध्यान में रखते हुए उछालभरी पिचें तैयार करनी चाहिए.
लेहमन ने कहा कि एमसीजी विकेट के धीमा होने का मतलब है कि तेज गेंदबाज शान टेट इसमें नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने कहा कि टेट अन्य किसी गेंदबाज से तेज गेंद डालते हैं, अगर एमसीजी पिच के धीमा खेलने की रिपोर्ट सही है तो उन्हें अपनी गेंदबाजी में विभिन्नता लानी होगी. उल्लेखनीय है कि एमसीजी के क्यूरेटर टोनी वेयर ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए विकेट को और तेज बनाने की कोशिश करेंगे.
क्रिकेट आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि वह एमसीजी विकेट पर अपना फैसला टेस्ट मैच समाप्त होने तक सुरक्षित रखेंगे.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications