Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल पर फ़ैसला अधर में

पाकिस्तान में श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ियों पर हुए हमले के बाद आईपीएल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं.

हालाँकि आईपीएल के आयोजकों ने गृह मंत्रालय को ये बता दिया है कि उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की आवश्यकता नहीं है.

आंतरिक सुरक्षा मामले के विशेष सचिव रमन श्रीवास्तव ने नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया, "गृह मंत्रालय ने आईपीएल के प्रस्तावित नए कार्यक्रमों की सूचना राज्यों को दे दी है. अब मंत्रालय को राज्यों की ओर से इस जवाब का इंतज़ार है कि मैचों में सुरक्षा के लिए उन्हें अर्ध सैनिक बलों की आवश्यकता है या नहीं."

आईपीएल आयोजकों के मुताबिक़ इस साल प्रतियोगिता 10 अप्रैल से शुरू होगी और 24 मई तक चलेगी.

जानकारी

रमन श्रीवास्तव ने बताया कि राज्यों की ओर से जवाब मिलने के बाद गृह मंत्रालय चुनाव आयोग को भी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देगा.

गृह मंत्रालय ने आईपीएल के प्रस्तावित नए कार्यक्रमों की सूचना राज्यों को दे दी है. अब मंत्रालय को राज्यों की ओर से इस जवाब का इंतज़ार है कि मैचों में सुरक्षा के लिए उन्हें अर्ध सैनिक बलों की आवश्यकता है या नहीं रमन श्रीवास्तव

गृह मंत्रालय ने आईपीएल के प्रस्तावित नए कार्यक्रमों की सूचना राज्यों को दे दी है. अब मंत्रालय को राज्यों की ओर से इस जवाब का इंतज़ार है कि मैचों में सुरक्षा के लिए उन्हें अर्ध सैनिक बलों की आवश्यकता है या नहीं

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में आईपीएल के मैच आयोजित किए जाने वाले हैं.

उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गृह मंत्री पी चिदंबरम को एक पत्र लिखकर जानकारी दी है कि उन्हें अर्ध सैनिक बलों की ज़रूरत नहीं है और वे राज्य पुलिस से ही काम चला लेंगे.

बीसीसीआई ने गृह मंत्री के सामने आईपीएल का नए कार्यक्रम भी रखा है, जिसमें चुनाव की तारीख़ पर मैच न कराने की व्यवस्था की गई है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+