रहाणे हुए घायल पहुंचे अस्पताल, सीरीज में खेलने पर संशय बरकरार
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक के बाद मिल रही हार के बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे घायल हो गये हैं। रहाणे के घायल होने के बाद उनके आगे के मैच खेलने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ओवल में मैच के दौरान रहाणे के दायें हाथ की उंगली में फील्डिंग के दौरान चोट लग गयी है।
पहली बार हेलमेट पहनकर अंपायरिंग करने मैदान में उतरे अंपायर
इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। रहाणे के दाये हाथ की उंगली में चोट लगने के बाद उनकी उंगली में टांके लगाये गये हैं। ऑस्ट्रेलिया पहले ही पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा कर चुकी है।
ऐसे में इस मैच में रहाणे के बल्लेबाजी करने पर संशय बना हुआ है। रहाणे के घायल होने के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी-20 सीरीज में भी रहाणे के खेलने पर संशय है। आपको बता दें कि चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
