आईपीएल-8 : कोहली, धोनी के बीच होगी फाइनल में पहुंचने की जंग

By Ians

रांची| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगे। यह मैच आईपीएल की दो धुरंधर बल्लेबाजी टीम के बीच ही नहीं बल्कि दो धुरंधर कप्तानों विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच भी अहम जंग के समान होगी।

दोनों ही कप्तानों का अंदाज बिल्कुल अलहदा है और यह मैच बताएगा कि किसकी शैली ज्यादा दमदार है। कोहली की कप्तानी जहां आक्रामकता लिए हुए तेज-तर्रार और व्यक्तिगत स्पर्धा तक पहुंच जाती है और जिसके कारण कोहली अक्सर विवादों में घिर जाते हैं। वहीं धौनी मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी बेहद धैर्यवान बने रहते हैं, जिसके कारण पूरी दुनिया में उनकी सराहना की जाती है।

महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर होने के नाते यह मैदान सुपर किंग्स के लिए घरेलू मैदान जैसा ही होगा, जिसका निश्चित तौर पर उन्हें फायदा मिलेगा, हालांकि इस संस्करण में वे पहली बार यहां खेलेंगे। सुपर किंग्स ने लीग चरण में शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में प्रवेश किया, लेकिन पिछले कुछ मैचों को देखा जाए तो उनके प्रदर्शन में उतार देखने को मिला है।

पिछले आठ मैचों में सुपर किंग्स को मात्र तीन जीत नसीब हो सका है, उसमें भी तीनों जीत उन्होंने गेंदबाजों के बल पर हासिल की है।न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम के स्वदेश लौट जाने के कारण उनकी बल्लेबाजी और कमजोर हुई है।दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार वापसी करते हुए पिछले आठ मैचों में पांच जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

रॉयल चैलेंजर्स के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, द. अफ्रीकी धुरंधर बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स और आक्रामक कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ मैचों से शानदार लय में लौट चुके हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के गेंदबाजों के सामने पहला काम होगा गेल और डिविलियर्स के बल्ले का मुंह खुलने से पहले बंद करना।

टीम (संभावित) :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, मिशेल स्टार्क, निक मैडिंसन, डारेन सैमी, डेविड वीज, सिन एबॉट, एडम मिल्ने, वरुण एरॉन, अशोक डिंडा, हर्षल पटेल, विजय जोल, अबु नेचिम अहमद, संदीप वारियर, योगेश टकावले, युजवेंद्र चहल, इकबाल अब्दुल्ला, मानविंदर बिसला, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, एस. बद्रीनाथ, सरफराज खान, जलज सक्सेना, शिशिर भवाने।

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वायन स्मिथ, फॉफ दू प्लेसिस, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, ईश्वर पांडेय, आशीष नेहरा, बाबा अपराजित, मिथुन मन्हास, पवन नेगी, रोनित मोरे, राहुल शर्मा, अंकुश बैंस, इरफान पठान, प्रत्युष सिंह, एकलव्य द्विवेदी, माइकल हसी, सैमुअल बद्री, मैट हेनरी, काइल एबॉट, एंड्र टाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, May 22, 2015, 14:34 [IST]
Other articles published on May 22, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+