गांगुली ने बताया, धौनी को किस नंबर पर करनी चाहिए बैटिंग?
कोलकाता। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धौनी को सलाह देते हुए बताया है कि उन्हें किस नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए।
उन्होंने कहा है कि महेंद्र सिंह धौनी को चौथे नंबर पर आकर बैटिंग करते हुए अपने फिनिशर का रोल पूरा करना चाहिए।
सौरव गांगुली ने कार्यक्रम के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि धौनी को नंबर पर खेलने देना चाहिए। वो यहीं से मैच को समाप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि फिनिशर का मतलब यह नहीं होता है कि वो 40वें ओवर में आकर बैटिंग करे। यह एक गलत सोच है कि फिनिशर को नीचे डाउन पर आकर बल्लेबाजी करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत को बहुत ज्यादा विराट कोहली पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड अच्छी टीम है और आगे भी वो भारत को हरा सकती है। गांगुली बोले कि विराट एक शानदार बल्लेबाज हैं। उन पर निर्भर रहना टीम के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
