Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक क्रिकेट सीरीज के बाद ही बड़ा स्‍टार बन गया टैक्‍सी ड्राइवर का यह बेटा, PM हुईं मेहरबान

नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश के क्रिकेटर और टैक्‍सी ड्राइवर के बेटे मेहदी हसन मिराज महज एक सीरीज खेलने के बाद ही बड़े स्‍टार बन गए हैं।

दरअसल, इस युवा खिलाड़ी से खुश होकर खुद बांग्‍लादेश की प्राइम मिनिस्‍टर शेख हसीना ने मेहदी हसन को घर गिफ्ट किया है और खुलना के डिप्‍टी कमिश्‍नर को घर बनवाने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं, शेख हसीना ने खुद ही मेहदी हसन के परिवार का जायजा लिया।

मेहदी हसन मिराज ने इंग्‍लैण्‍ड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के दो मैचों में कुल 19 विकेट चटका डाले। उन्‍होंने सीरीज के पहले मैच में 7 और दूसरे मुकाबले में 12 विकेट चटकाए।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्‍लैण्‍ड को 108 रनों से बांग्‍लादेश ने हरा दिया और हसन को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

मेहदी हसन मिराज का परिवार बहुत गरीब है। उनके माता-पिता खुलना जिले में दो छोटे कमरों में रहते-बसते हैं। इंग्‍लैण्‍ड जैसी दिग्‍गज क्रिकेट टीम को हराने की खबर जैसे ही शेख हसीना को पता चली, वह इस गेंदबाज पर मेहरबान हो गईं।

अब जिला प्रशासन मेहदी हसन के लिए सभी फैसिलिटीज से युक्‍त मकान बनाएगा। मेहदी हसन के पिता पेशे से टैक्‍सी ड्राइवर हैं।

घर के लिए जगह भी ढूंढना शुरू कर दिया गया है। बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड भी इस गेंदबाज से काफी खुश है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+