
ये हैं 16 करोड़ में रिटेन हुए 3 खिलाड़ी
रिटेंशन में जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसों की बरसात हुई है वो हैं- रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत। चेन्नई सपुर किंग्स (सीएसके) ने जडेजा को सबसे अधिक रकम देकर रिटेन किया है। जडेजा माैजूदा समय सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक हैं। वो थ्री डी प्लेयर हैं जो फील्डिंग, बैटिंग, बाॅलिंग में कमाल का प्रदर्शन करते हैं। यही कारण है कि भविष्य को देखते हुए सीएसके ने उन्हें रिटेन करने का फैसला लिया। वहीं रोहित को भी 16 करोड़ में मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किया गया। यह होना पहले से ही तय था क्योंकि रोहित की कप्तानी में ही मुंबई ने पांच बार आईपीएल ट्राॅफी जीती है। ऐसे में सबसे सफल आईपीएल कप्ताना को मुंबई किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने बताैर कप्तान पंत पर 16 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। आईपीएल 2021 के लिए पंत को दिल्ली ने 8 करोड़ दिए थे, लेकिन इस बार डबल फायदा दिया। पंत ने बताैर कप्तान टीम को आखिरी सीजन में प्लेऑफ में पहुंचाया था।

धोनी कमाई के मामले में रह गए पीछे
वहीं सीएसके को चार बार चैंपियन बना चुके धोनी इस बार सालाना कमाई में पीछे रह गए हैं। उनको सीएसके ने 12 करोड़ की रकम के साथ रिटेन किया है। लेकिन माना जा सकता है कि धोनी का आईपीएल करियर अब अंत की ओर है तो ऐसे में जडेजा को 16 करोड़ देकर यह दर्शाता है कि फ्रेंचाइजी भविष्य को देखते हुए आॅलराउंडर के साथ गया है। धोनी को पिछले सीजन में सीएसके ने 15 करोड़ खर्च कर रिटेन किया था, लेकिन इस बार धोनी को 3 करोड़ का नुकसान हुआ है। अटकलें हैं कि वह बीच में भी कप्तानी छोड़ सकते हैं ताकि भविष्य के लिए किसी को नए कप्तान के रूप में तैयार किया जाए। हालांकि सीएसके का अगला कप्तान काैन होगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा। साथ ही कोहली भी 15 करोड़ में रिटेन किए गए हैं। कोहली को पहले 17 करोड़ मिलते थे, लेकिन उन्होंने पिछले सीजन से कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में आरसीबी ने उनपर 15 करोड़ खर्च कर फिर से अपने साथ जोड़ने का फैसला लिया।

मैदान पर उतरेंगी 10 टीमें
इस बार ट्राॅफी जीतने के मकसद से मैदान पर 10 टीमें उतरेंगी। लखनऊ और हैदराबाद दो नई टीमें जुड़ी हैं। इन दोनों टीमों को भी 3-3 खिलाड़ी रिटेन करने का माैका है, जिसकी लिस्ट 25 दिसंबर तक जारी करनी होगी। पंजाब किंग्स ने केएल राहुल तो सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान को रिलीज कर दिया है। माना जा रहा है कि दो नई टीमें इन खिलाड़ियों को मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ने के लिए पूरा प्रयास करेंगी। आईपीएल 2022 में कुल 74 मैच होंगे। प्रत्येक टीम लीग के दौरान 14 मैच खेलेगी, जिसमें सात मैच घर में और सात मैच घर से दूर होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
