IPL 2019, RCB vs KKR: रसेल की मार के चलते कोलकाता ने बैंगलोर को 5 विकेट से धोया
नई दिल्ली। आंद्रे रसेल की निर्मम मार के चलते बैंगलोर की टीम की सीजन का पहला मैच जीतने की हसरत धरी की धरी रह गई और कोलकाता ने बेहद ही शानदार तरीके से जीत दर्ज करते हुए आरसीबी को 5 विकेट से हराया नहीं बल्कि धो दिया। बड़ा लक्ष्य देकर जीत की ओर बढ़ रही बैंगलोर की राह में आंद्रे रसेल आ गए। उन्होंने केवल 13 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके की बदौलत नाबाद 48 रन बनाए।
बैंगलोर की ओर से जीत के लिए मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत ठीक-ठाक ही रही। उसने सुनील नरेन (10) का विकेट जल्द गंवाने के बाद क्रिस लिन (43) और रॉबिन उथप्पा (33) की पारियों के दम पर एक मजबूत आधार तैयार किया लेकिन दोनों ही बल्लेबाज एक के बाद एक आउट हो गए जिससे अगले बल्लेबाजों को जमने में थोड़ा समय लगा लेकिन रन गति लगातार बढ़ती गई। इस दौरान नीतिश राणा (37) और दिनेश कार्तिक (19) ने रनगति बढ़ाने की कोशिश की लेकिन ये दोनों भी सेट होने के बाद अच्छी फिनिशिंग करने में नाकामयाब रहे।
बेंगलोर की ओर से नवदीप सैनी ने एक बार फिर अपनी तूफानी गति से प्रभावित किया और 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि विराट के ट्रंप कार्ड युजवेंद्र चहल किफायती साबित हुए और उन्होंने अपने कोटे से केवल 24 रन खर्च करते हुए 1 विकेट लिया।
इससे पहले कोलकाता ने टॉस जीतकर विराट एंड कंपनी को पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया। जवाब में बल्लेबाजी की मुफीद इस पिच पर बैंगलोर ने बेहतरीन शुरुआत की। पार्थिव पटेल (25) के आउट होने के बाद दुनिया के दो बेहतरीन बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाल लिया और गेंदबाजों को बताया, क्रिकेट कितनी आसान चीज है। जी हां, यह दोनों की शानदार बैटिंग ही थी जिसको देखकर बल्लेबाजी काफी आसान लगने लगी।
हालांकि, तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे कोहली 49 गेंदों पर 84 रनों की आतिशी पारी खेलकर कुलदीप के शिकार हो गए। उसके बाद एबीडी भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके लेकिन वे कोहली से भी ज्यादा तूफानी अंदाज में दिखे। उन्होंने 4 छक्कों वाली पारी में 32 गेंदों पर 63 रन बनाए। स्टोइनिस 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
