Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CT 2017: पाक गेंदबाज ने विराट कोहली पर साधा निशाना

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल से पहले, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर, जो इंग्लैंड में सेमीफाइनल के दौरान नहीं खेल पाए थे उनके रविवार (जून 18) को ओवल में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में फिट होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने शुरू की मैच हारने के बाद की तैयारी

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के चलते पांच साल का प्रतिबंध और जेल जाने वाले आमिर ने निलंबित होने के बाद कोहली की प्रशंसा की थी। अब, युवा गेंदबाज कोहली फाइनल की पूर्व संध्या पर जुबानी हमले के जरिए उन पर निशाना साधने की कोशिश कर रहा है।

आमिर ने कहा...

आमिर ने मीडिया में शनिवार (17 जून) को कहा कि 'भारतीय टीम विराट कोहली पर निर्भर है और वो दबाव में होंगे क्योंकि बतौर कप्तान उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट फाइनल है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनका विकेट हमारे लिए फायदेमंद होगा।'

और विराट ने कहा था...

वहीं बीते साल कोहली ने आमिर की प्रशंसा करते हुए कहा था कि उन्होंने न्यूजीलैंड में खेला। वो एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। यदि वो पिछले 5 सालों से खेल रहे होते तो वह दुनिया के शीर्ष 3 के बीच में होते। एक गेंदबाज के उनमें रूप में बहुत सारे कौशल हैं।

कोहली ने कहा था कि 'वो बहुत अच्छे गेंदबाज हैं उनके पास बहुत प्रतिभा हैं। मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। उन्होंने वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्होंने जो किया वह करने के लिए साहस की आवश्यकता है।'

कोहली ने दिया था गिफ्ट

पिछले साल कोहली ने आईसीसी विश्व 20 -20, 2016 टूर्नामेंट के दौरान भारत में अपनी बैट आमिर को भेंट किया था।

भारत और पाकिस्तान 2007 के बाद से पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में खेल रहे हैं। भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के तहत दक्षिण अफ्रीका में पाक के खिलाफ वर्ल्ड टी -20 का खिताब जीता था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+