Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं बदला हरभजन का रुख

सिडनी, 5 अक्टूबरः अपनी खेल स्पिरिट को दर्शाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बार फिर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रामक रवैय्या अपनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह खेल के दौरान सिर्फ जीत के बारे में सेचते हैं इसलिए वह आस्ट्रेलिया या किसी भी दूसरी टीम के साथ रियायत नहीं बरत सकते।

हरभजन ने ये बातें 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान कहीं। हरभजन ने अपनी गलतियों से सीख लेने की बात कहते हुए कहा कि जब देश के लिए खेलने की बारी आती है तो वे आस्ट्रेलिया क्या किसी भी टीम के खिलाफ रियायत बरतने के बारे में नहीं सोचते।

भज्जी ने कहा, "देश के लिए खेलते वक्त मैं सिर्फ जीतने के बारे में सोचता हूं। मैच के दौरान मैं दोस्त बनाने में यकीन नहीं करता। हाल के कुछ वर्षो से आस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारी प्रतिद्वंद्विता चरम पर है। ऐसे में मैं व्यक्तिगत तौर पर इस टीम को किसी तरह की रियायत देने के बारे में सोच भी नहीं सकता।"

हरभजन ने जब यह पूछा गया कि क्या आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी आक्रामकता पहले जैसी ही रहेगी तो उन्होंने कहा, "आप मुझसे विनम्रता की उम्मीद न करें। जीतने के लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं। मैं क्रिकेट से बेहद प्यार करता हूं और यही कारण है कि मैं खेलते वक्त पूरी तरह खेल में डूब जाता हूं।"

हरभजन ने यह भी कहा कि आज की तारीख में भारतीय टीम ही विश्व क्रिकेट में आस्ट्रेलियाई प्रभुत्व को चुनौती दे सकती है। उन्होंने कहा, "हमारी टीम आस्ट्रेलिया को हराने में सक्षम है। हाल के वर्षो में हमने इसे साबित भी किया है। इस लिहाज से आगामी श्रंखला विश्व चैंपियनों के लिए काफी कठिन होगी।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+