बीजिंग विश्व कप: नारंग ने जीता कांस्य पदक
बीजिंग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग में खेले जा रहे निशानेबाजी विश्व कप में भारत के स्टार निशानेबाज गगन नारंग ने रविवार को 10 मीटर की एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
मिली जानकारी के अनुसार नांरग ने 700.3 अंक हासिल किए और उन्हें तीसरा स्थान मिला। उनका विश्व कप मुकाबलो में यह छठा पदक है।
रूस के डेनिस सोकोलोव ने कुल 701.3 का स्कोर करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन के किनान ने 701.2 अंक हासिल करके रजत पदक पर कब्जा जमाया।
कांस्य पदक हासिल करने पर नारंग ने निराशा जताई। उन्होंने कहा, "मैं अंतिम दौर में बहतु नजदीक था और स्वर्ण पदक न जीत पाने से निरश हूं। परंतु पदक हमेशा पदक होता है और इससे भी मेरा उत्साह बढ़ेगा। भारतीय खेलों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है और उम्मीद है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भी रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications