धवन ने शेयर की धोनी के परिवार के साथ सेल्फी, बस में मस्ती करते आए नजर
पोर्ट ऑफ स्पेन, 27 जून: वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 105 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया सीरीज फतेह करने के इरादे से एंटिगो के लिए रवाना हो गई। दरअसल एंटिगो में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। वहां रवाना होने से पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की है। इस सेल्फी में धवन अपने परिवार के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के परिवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ धवन ने लिखा- "हम एंटीगुआ जा रहे हैं। देखकर खुशी हुई कि बच्चे खुश हैं और सुबह खेल रहे हैं। इससे हम सबके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।"
आपको बता दें कि शिखर धवन ने अपने से उम्र में बड़ी आस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय मूल की आयशा मुखर्जी से शादी की है, आयशा की धवन से सेंकड मैरेज है, पहली शादी से आयशा को दे बेटियां हैं , जबकि आयशा-धवन का एक बेटा जोरावर हे जो अभी मात्र सवा साल का है।
|
इंग्लैंड से सीधे वेस्टइंडीज पहुंची है टीम इंडिया
दरअसल बस के अंदर ली गई इस सेल्फी में शिखर धवन, उनकी पत्नी व बेटा जोरावर के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, उनकी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि पहला मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के रद्द होने के बाद भारतीय टीम ने दूसरा मैच बड़े अंतराल से जीता था। मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी कैरेबियाई देश में खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं। इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के बाद खिलाड़ी सीधा वेस्टइंडीज रवाना हो गए थे।
| |
साक्षी ने शेयर की धवन जूनियर और ब्रावो जूनियर के साथ सेल्फी
इससे पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक प्यारी सी फोटो शेयर की थी। इस सेल्फी में साक्षी धवन और ड्वेन ब्रावो के बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- मेरे दो ब्वॉय, धवन जूनियर, ब्रावो जूनियर।
|
ब्रावो के घर पर डिनर भी कर चुके हैं खिलाड़ी
एंटिगो रवाना होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी ब्रावो के घर गए थे। जहां उन्होंने डिनर भी किया था।

सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया
गौरतलब है कि भारत 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हैं। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। लेकिन दूसरे मैच में भारत ने 105 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक लगाया। इसके अलावा धवन और कोहली ने तेज तर्रार पारी खेलकर टीम को 43 ओवर के खेल में 310 के स्कोर पर पहुंचा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
