क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाया जाये: शरद यादव
इंदौर. 20 जनवरी, जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव ने क्रिकेट को बाजार का हथियार और देश के राजनयिक संबंधो को खतरे में डालने वाला खेल बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.यादव ने आज यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा में क्रिकेट और इसके प्रति जनता में दीवानगी बढाने के लिए मीडिया को जमकर कोसते हुए कहा कि क्रिकेट बाजार का हथियार बन गया है. उन्होंने कहा कि हाल में आस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाड़ियों के बीच विवाद को इस तरह पेश किया गया जैसे राष्ट्रीय स्वाभिमान खतरे में पड़ गया हो.
जदयू अध्यक्ष ने आशंका जताई कि इस तरह चलता रहा तो क्रिकेट देश के कूटनीतिक संबंधों को प्रभावित कर सकता है. उन्होंने मीडिया को भी इस मुद्दे को बढा चढ़ा कर पेश करने के लिए फटकारते हुए कहा कि खिलाड़ियों के बीच मैदान पर विवाद हो जाना आम बात है लेकिन उसे राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में पेश करना खतरनाक प्रवृत्ति है.
उन्होंने कहा कि देश में दूसरे खेलों को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले कदम के तौर पर क्रिकेट को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications