इसके शुरूआती 16 मैच अबू धाबी, दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। भारत सरकार की ओर से खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताने के वजह से यह सस्पेंस बना हुआ था कि आखिर आईपीएल-7 के मैच कैसे और कहां होंगे?
चूंकि देश में 7 अप्रैल से लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में आईपीएल के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर पाना भारत सरकार के लिए काफी कठिन हो रहा था जिसके मद्देनजर आईपीएल की गवर्निग काउंसिल ने बीच का रास्ता निकाला और बुधवार को आईपीएल प्रमुख रंजीब बिस्वाल ने आईपीएल-7 कार्यक्रम मीडिया के सामने पेश कर दिया।
जिसके तहत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण का आयोजन भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बांग्लादेश में होगा। बांग्लादेश को एक लिहाज से स्टैंडबाई के तौर पर कार्यक्रम में शामिल किया गया है। आईपीएल-7 का आगाज 16 अप्रैल से यूएई में होगा। शुरूआती 16 मैच अबू धाबी, दुबई और शारजाह में होंगे।
Did You Know:2009 में आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था
आईपीएल प्रमुख रंजीब बिस्वाल ने कहा कि इसके बाद 1 से 13 मई के मैचों को भारत में कराने के लिए गवर्निग काउंसिल फिर से सरकार से सुरक्षा मांगेगी और सुरक्षा नहीं मिलने की स्थिति में अगले चरण के मैच बांग्लादेश में कराए जाएंगे।
Must Read: लोकसभा चुनाव 2014 की हर हलचल
इसके बाद जब चुनाव खत्म हो जाएंगे, तब आईपीएल एक बार फिर भारत लौटेगा और इसका प्लेऑफ और फाइनल भी भारत में ही खेला जाएगा। फाइनल एक जून को होना है। पूरा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
Did You Know: 2009 में आम चुनावों के कारण सरकार द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने की असमर्थता जताने के बाद आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था।