द्रविड़ के चुनाव पर चयनकर्ता दुविधा में
मुंबई, 19 जनवरीः राष्ट्रीय चयनसमिति आस्ट्रेलिया में अगले माह होने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कल जब भारतीय क्रिकेट टीम को चुनने के लिए बैठक करेगी तो उसके सामने सबसे बड़ी दुविधा यह होगी कि वह पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम में जगह दे या नहीं.पांचों चयनकर्ताओं को तेज गेंदबाजी संयोजन को लेकर भी माथापच्ची करनी पड़ सकती है क्योंकि एड़ी में चोट के कारण भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जहीर खान एकदिवसीय श्रृंखला और इससे पहले एक फरवरी को होने वाले ट्वेंटी-2 0 मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पायेंगे.
द्रविड़ ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के बाद टीम में अपनी जगह गंवा की थी. उन्हें इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी टीम में जगह नहीं दी गई. आस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने एक बार फिर फार्म हासिल कर ली है जिससे चयनकर्ताओं की दुविधा बढ़ गई है.
युवराज सिंह को मध्यक्रम में खिलाने के लिए द्रविड़ को आस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर पारी का आगाज करना पड़ा था लेकिन पंजाब का यह बल्लेबाज पहले दो टेस्ट के अलावा अभ्यास मैच में भी बुरी तरह असफल रहा है. फार्म में चल रहे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली एकदिवसीय मैचों में पारी का आगाज करेंगे जिससे मध्यक्रम कमजोर होने का खतरा है क्योंकि टेस्ट मैचों में मध्यक्रम के आधार स्तंभ वीवीएस लक्ष्मण को चयनकर्ता अब वनडे क्रिकेट के मुफीद नहीं मानते.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications