Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग: मयप्पन-कुंद्रा पर आजीवन बैन, सजा नहीं मिला इनाम!

नयी दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में अहम फैसला सुनाते हुए जस्टिस आरएम लोढ़ा की कमेटी ने गुरुनाथ मयप्पन, राज कुंद्रा, चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर अपना फैसला सुना दिया है। जहां मयप्पन और राज कुंद्रा पर लाइफटाइम बैन लगाया गया है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रृयल पर दो साल का बैन लगाया गया है।

जस्टिस लोढ़ा कमेटी ने यह फैसला बीसीसीआई और आईपीएल के एंटी करप्शन नियमों के मुताबिक सुनाया है। हम इस फैसले का सम्मान करते है और इस पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन इस मयप्पन और कुंद्रा पर लगे आजीवन बैन पर लोगों के मन में कुछ सवाल जरुर उठ रहे हैं।

मयप्पन पर बैन लगने पर सबसे ज्यादा खुश होगा श्रीनिवासन का 'गे' बेटा 'अश्विन'!

सजा के ऐलान के बाद लोगों का कहना है कि आखिरी मयप्पन और कुंद्रा पर किसी भी तरह का आर्थिक दंड क्यों नहीं लगाया गया? क्या आजीवन बैन लग जाना इसके गुनाह के लिए काफी है? क्या ये बैन उनके लिए किसी इनाम से कम नही हैं?स्पॉट फिक्सिंग जहां करोड़ों का लेन-देन किया गया हो उसकी सजा क्या सिर्फ आजीवन बैन काफी हैं?

शॉल बेचते-बेचते सट्टा बाजार तक पहुंच गए शिल्पा शेट्टी के 'सट्टेबाज सनम' राज कुंद्रा

पूर्व क्रिकेटरों ने उठाए सवाल

पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा का भी कहना है कि मयप्पन और कुंद्रा ने बेटिंग की थी। लेकिन सजा उनके साथ-साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों कोभी मिली। वहीं पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन का कहना है कि मयप्पन और राज कुंद्रा पर आर्थिक जुर्माना भी लगना चाहिए था। हालांकि आपको बता दें कि क्रिमिनल केस में अभी फैसला नहीं आया है। लोढ़ा कमेटी का यह फैसला उन लोगों के लिए साफ संकेत है कि जो कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं।

क्या था पूरा मामला
स्पॉट फिक्सिंग का ये पूरा मामला आईपीएल सीज़न 6 से जुड़ा हुआ है,। दिल्ली पुलिस ने मुंबई से पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एस. श्रीसंत सहित राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद इस पूरे खेल का भंडाफोड़ हुआ था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+