सहवाग बने 2009 के 'विजडन लीडिंग क्रिकेटर' (लीड-1)
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार सहवाग को यह सम्मान 2009-10 सत्र के दौरान टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
इस सम्मान का गठन 2004 में किया गया था। इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग, महान लेग स्पिनर शेन वार्न, इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ, श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।
वर्ष 2009 की तरह सहवाग ने 2008 में भी अपने बल्ले का जादू दिखाया था। टेस्ट मैचों में उनका स्ट्राइक रेट (प्रति 100 गेंदों पर बनाए गए रन) 85 है जबकि उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 100 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ रन बटोरे हैं।
2009-10 सत्र में सहवाग ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। उन्होंने न सिर्फ 70.00 के औसत और 108.90 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बटोरे बल्कि पहली बार आईसीसी के टेस्ट बल्लेबाजों के वरीयता क्रम के सर्वोच्च मुकाम तक पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications