आईपीएल : डेक्कन ने चेन्नई को दी 6 विकेट से मात (राउंडअप)
चार ओवरों में 18 देकर रैना सहित तीन महत्वूपर्ण विकेट लेने वाले डेक्कन के रेयान हैरिस को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स ने 19.1 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए।
डेक्कन की ओर से टी. सुमन ने 55, मोनीष मिश्रा ने 21 और एंड्रयू सायमंड्स ने 27 रनों का योगदान दिया।
डेक्कन चार्जर्स का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट गिरा। वह पांचवें ओवर में केवल सात रनों के स्कोर पर आर.अश्विन की गेंद पर धौनी के हाथों लपके गए। उसी ओवर में मनीष मिश्रा को भी अश्विन की गेंद पर धौनी ने स्टंप कर दिया। मिश्रा ने 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
रोहित शर्मा आठ रन के निजी स्कोर 11वें ओवर में आउट हुए। टी. सुमन 17वें ओवर में जकाती की गेंद पर रैना को कैच दे बैठे। उन्होंने 44 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन बनाए। एंड्रयू सायमंड्स 22 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। सुरेश रैना ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 52 रन बनाए। रेयान हैरिस की गेंद पर उनको रोहित शर्मा ने कैच किया। एस.बद्रीनाथ छह रन बनाकर आ.पी.सिंह की गेंद पर मनीष मिश्रा को कैच दे बैठे। आर.अश्विन पांच रन पर और थिलन तुशारा आठ रन पर आउट हुए।
चेन्नई का पहला विकेट मैथ्यू हेडन के रूप में गिरा। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन 18 गेंदों पर 19 रन बनाकर हरमीत सिंह की गेंद पर गिलक्रिस्ट को कैच दे बैठे। मुरली विजय 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर रन आउट हो गए।
धौनी सात रन बनाकर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर बोल्ड हुए। माइकल हसी आठ रन के निजी स्कोर पर एंड्रयू सायमंड्स की गेंद पर सुमंथ के हाथों कैच हुए।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
डेक्कन चार्जर्स ने दो बदलाव किए। मिशेल मार्श के स्थान पर ड्वेन स्मिथ को एकादश में शामिल किया गया, वहीं चोटिल वेणुगोपाल राव का स्थान बी.सुमंथ ने लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications