
स्टीव स्मिथ ने खुद किया खुलासा
पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे उस वक्त स्टीव स्मिथ ने जासूसी ड्रोन कैमरे की मदद से धोनी की रिकार्डिंग की। स्टीव स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो जारी करते हुए बताया कि उन्होंने धोनी की स्पाई ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग की। धोनी इस वीडियो में छक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्मिथ का नया शौक ड्रोन उड़ाना
स्मिथ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो डालते हुए बताया कि उन्हें ड्रोन उड़ाने का शौक है। स्मिथ ने लिखा 'मैं और मेरा नया शौक। ड्रोन को उडाने में मुझे बहुत आया। इस दौरान मैंने धोनी को एक शानदार छक्का लगाते हुए कैमरे में कैद किया।' इस वीडियों में धोन, स्मिथ के अलावा पुणे टीम के कुछ और खिलाड़ी ही दिखाई दे रहे हैं।
A post shared by Steve Smith (@steve_smith49) on May 4, 2017 at 12:41am PDT
क्या धोनी-स्मिथ के बीच सबकुछ ठीक हो गया?
आईपीएल-10 की शुरूआत में ऐसी खबरें आ रही थी कि पुणे के दोनों सुपरस्टार, महेन्द्र सिंह धोनी और स्टीव स्मिथ के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पुणे के मालिक हर्ष गोयनका ने भी इस तरह के कई ट्वीट किए जिसमें वो स्मिथ की तारीफ कर रहे हैं, और धोनी पर अपरोक्ष रुप से निशाना साध रहे हैं। इन ट्वीट से इस तरह की बातों का और बल मिला, लेकिन लगता है कि अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications