आईपीएल के दसवें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा, जानिए पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। आईपीएल के इस दसवें संस्करण को लेकर चल रही अनिश्चित्ता को दूर करते हुए बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआी) ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। 47 दिनों तक चलने वाली लीग की शुरुआत 5 अप्रैल को होगी जबकि फाइनल 21 मई को होगा। आईपीएल का दसवां संस्करण 47 दिनों तक चलेगा और देश में 10 अलग-अलग शहरों में मैचों का आयोजन किया जाएगा।
पांच अप्रैल को आईपीएल का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदाराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 5 अप्रैल को हैदराबाद में खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल मुकाबला भी 21 मई को हैदराबाद में ही खेला जाएगा। आईपीएल में भाग लेने वाली हर टीम को कुल 14 मैच खेलने हैं, जिसमें से हर टीम को 7 मैच अपने होम ग्राउंड और बाकी 7 मैच दूसरे स्थानों पर खेलने होंगे। आईपीएल 2016 सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू उपविजेता रहा था।
पूरा शेड्यूल देखने के लिए क्लिक करें।
आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 20 फरवरी को बेंगलुरू में होगी। जिसमें 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। नीलामी में 122 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल है और छह खिलाड़ी सहयोगी देशों के शुमार है। अफगानिस्तान के पांच जबकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक खिलाड़ी को नीलामी सूची में शामिल किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
