विराट कोहली लगातार तीसरी बार बने ‘विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर', राशिद खान भी छाए
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरी बार 'विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुने गए हैं। साल 2018 में रन मशीन कोहली का बल्ला क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खूब चला। कोहली ने 2,735 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें इस बार यह सम्मान दिया गया। उन्हें इंग्लैंड के टैमी ब्यूमोंट, जोस बटलर, सैम करन और रोरी बर्न्स के साथ विजडन के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में भी चुना गया।
कोहली ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन (10 बार) और इंग्लैंड के जैक होब्स (8 बार) के बाद 'विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार 3 से ज्यादा बार पाने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर हैं। कोहली के 2,735 रनों में से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 59.3 की दमदार औसत से बनाए गए 593 रन भी शामिल हैं। कोहली ने 500 से ज्यादा रन केवल पांच टेस्ट मैचों में बनाए थे। वहीं, पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में विराट के बल्ले से 5 शतक भी निकले हैं। महिला क्रिकेट में टीम इंडिया की 'फीमेल' रन मशीन के नाम से फेमस स्मृति मंधाना को लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला है।
राशिद खान भी छाए
अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को पिछले साल शानदार प्रदर्शन के बाद लगातार दूसरे साल वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना गया। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8.68 के औसत से 22 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में उन्होंने 21 विकेट झटके थे। वर्ष के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों का चयन विजडन क्रिकेटर्स एल्मनैक के संपादक लॉरेंस बूथ द्वारा किया गया और 2019 में इसका 156वां चरण होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
