चेत्री ने अमेरिकी फुटबाल टीम से करार किया
कान्सास टीम के अधिकारियों ने बताया कि चेत्री ने गुरुवार को क्लब के करारनामे और उसकी शर्तो को लेकर सहमति जताई। चेत्री को अब पी-1 वीजा और इंटरनेशनल ट्रांसफर सर्टीफिकेट का इंतजार है।
पी-1 वीजा और इंटरनेशनल ट्रांसफर सर्टीफिकेट के इंतजार के कारण चेत्री शनिवार को डीसी यूनाइटेड के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में कान्सास सिटी टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे।
टीम के प्रबंधक पीटर वर्मेस ने एक बयान में कहा, "चेत्री एक कलात्मक खिलाड़ी हैं। वह तकनीकी तौर पर बेहद सशक्त हैं और आक्रामक खेल पर यकीन करते हैं।"
चेत्री ने कहा कि वह क्लब के लिए खेलने को लेकर उत्साहित हैं। बकौल चेत्री, "मैं खुश और आशावान हूं। मैं अपने नए साथियों से मिलने और उन्हें जानने के लिए उत्सुक हूं। मैं रोजाना अभ्यास में जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।"
चेत्री एमएलएस में खेलने वाले पांचवें एशियाई और पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कान्सास के लिए खेलने वाले वह पहले एशियाई और तीसरे भारतीय हैं। इससे पहले मोहम्मद सलीम और बाइचुंग भूटिया इस क्लब के लिए खेल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications