Syed Mushtaq Ali Trophy: ऋद्धिमान साहा ने अपना शतक विग कंमाडर अभिनंदन को किया समर्पित
नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राॅफी के एक मैच में लगाया हुआ शतक विग कंमाडर अभिनंदन वर्तमान को समर्पित किया जो इस समय पाकिस्तान की सेना की गिरफ्त में हैं। कंधे में चोट के बाद साहा ने 62 गेंदों पर 16 चौकों और चार छक्कों से खेली गई 129 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत अपनी टीम बंगाल को अरुणाचल प्रदेश से 107 रनों की बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 234 रन बनाए। अरुणाचल की टीम चार विकेट पर 127 रन ही बना पाई। साहा ने पिछली चार पारियों में 11, 03, 06 और 02 रन बनाए थे। साहा का यह टी-20 में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2014 में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए बेंगलोर के खिलाफ शतक जड़ा था। पाकिस्तान ने बाद में विंग कमांडर का एक वीडियो जारी किया जिसमें वे पाकिस्तानी अधिकारीयों से बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद पूरा देश उन्हें वापस लाने के लिए सरकार को कह रहा है।। साहा ने ट्वीट करते हुए करते हुए अभिनंदन के लिए प्रार्थना की और अपना ये शतक उनके नाम कर दिया। उन्होंने लिखा- आप सभी का धन्यवाद। ये पारी मेरे लिए बहुत खास है और मैं इस पारी को भारत के बहादुर बेटे विंग कमांडर अभिनंदन को समर्पित करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द सुरक्षित भारत वापस आएं। जय हिंद।
बता दें कि साहा पिछले साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद से कंधे की चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने मुश्ताक अली ट्राॅफी के जरिए मैदान पर वापसी की, लेकिन टीम इंडिया में उनकी वापसी होना मुश्किल भरा हो गया है। रिषभ पंत लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साहा ने हाल ही में कहा था कि वह नहीं मानते कि पंत के कारण वह बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं टीम से बाहर हुआ तो पंत ने मिले माैके का फायदा उठाया जिस कारण वो आज टीम में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
