बुमराह क्यों हैं इतने खतरनाक बाॅलर, इस कंगारू खिलाड़ी ने किया खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से हर कोई हैरान हैं। उन्हें डेथ ओवरों का स्पेशलिस्ट गेंदबाज भी माना जाता है। इसके अलावा वह 'तेज याॅर्कर' गेंदों से बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं। वह दिन-प्रदिदिन और खतरनाक होते जा रहे हैं। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान बताया कि आखिर कैसे बुमराह इतने खतरनाक गेंदबाज के रूप में उभरकर आए हैं।

बुमराह में अच्छी हैं दो बातें
कमिंस ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि बेशक वह स्तरीय खिलाड़ी है। दो बेसिक्स उसके काफी अच्छे हैं, वह तेज गेंदबाजी करता है और वह सटीक गेंदबाजी करता है। विश्व क्रिकेट में जो भी ऐसा करता है वह बल्लेबाजों के लिए असली चुनौती पेश करता है। उसके पास बेहतरीन धीमी गेंद है, ऐसा लगता है कि उसके पास काफी अच्छा क्रिकेट दिमाग है, वह अपनी योजनाओं को काफी अच्छी तरह अंजाम देता है। उन्होंने कहा कि उसने सभी तीनों प्रारूपों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

बुमराह ने फंसा दिया था मैच
एक समय आस्ट्रेलिय को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। 19वां ओवर बुमराह फेंकने आए लेकिन उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट निकाले। साथ ही 2 रन देते हुए भारत का पलड़ा भारी कर दिया। आखिरी ओवर में आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 14 रनों की दरकरार थी। लेकिन आखिरी ओवर उमेश यादव फेंकने आए जिन्होंने खराब गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में मैच हाथ से गंवा दिया।

अपनी बल्लेबाजी पर बोली ये बात
कमिंस ने आठवें नंबर पर आकर भारत को हार पर खड़ा किया। उन्होंने पहले मैच की आखिरी गेंद पर 2 रन निकाले और आस्ट्रेलिया को हारा हुआ मैच जितवाया। उन्होंने कहा कि मैं आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करके काफी खुश हूं। मुझे लगता है कि टीम में मेरी भूमिका यह है कि मैं अपना विकेट बचाऊं और कुछ अधिक समय तक बल्लेबाजी करूं। उम्मीद करता हूं कि दूसरे छोर पर मेरे साथ बल्लेबाज होगा जो इसका फायदा उठा पाएगा विशेषकर टेस्ट मैचों में। मेरे पास कई अन्य बल्लेबाजों की तरह बड़े शाट हो सकते हैं और मैंने इसका लुत्फ उठाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
