कोलकात। हाल के दिनों में क्रिकेट जगत में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। क्रिकेट का मैदान खेल के साथ-साथ अब हादसों की वजह से बनता जा रहा है। ताजा हादसा कोलकाता के मैदान पर हुआ, जहां आईपीएल मुकाबले में क्रिकेटर के एक छक्के ने पुलिस कांस्टेबल के आंखों की रौशनी छीन ली। [ आईपीएल से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें। ]
आईपीएल के किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला हो रहा था। डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने ऐसा छक्का लगाया कि गेंद सीधे कोलकाता पुलिस के कांस्टेबल आलोक के आंखों में लगी। इस छक्के ने पुलिसकर्मी की एक आंख की रोशनी छीन ली। गेंद आलोक के दाई आंख पर लगी और इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसके आंखों की रौशनी चली गई।
छक्के ने छीन ली रौशनी
केकेआर के आंद्रे रसेल की गेंद पर पंजाब के डेविड मिलर ने जोरदार छक्का लगाया। गेंद सीधे आलोक की दाईं आंख पर लगी और ये गंभीर हादसा हो गया। कोलकाता पुलिस आलोक के इलाज का पूरा खर्च उठा रही है। वहीं सौरभ गांगुली ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि ये दुखद घटना है, लेकिन इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।