ट्वेंटी-20 विश्व कप: सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज (लीड-1)
स्थानीय प्रोविडेंस स्टेडियम में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 20 ओवरों में 192 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था लेकिन बारिश के खलल डालने से उसके लिए यह लक्ष्य आसान हो गया। डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर मेजबान टीम को 5.5 ओवरों में 60 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान क्रिस गेल ने 12 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली।
बारिश शुरू होने से पहले मेजबानों के सामने एक विशाल लक्ष्य दिखाई दे रहा था और इसी को भांपते हुए कैरेबियाई कप्तान गेल ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने रयान साइडबॉटम के पहले ही ओवर में 15 रन ठोक दिए। बारिश के मैच में खलल डालने के समय 2.3 ओवर में बिना किसी विकेट के 30 रन बना लिए थे। एक घंटे की बारिश के बाद मेजबान टीम को संशोधित लक्ष्य मिला था।
इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। इयोन मॉर्गन ने 35 गेंदों पर 55 रनों की तेज पारी खेली। ल्यूक राइट ने भी 45 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से डेरन समी ने 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications