Pics: कोलकाता एयरपोर्ट पर अनुष्का ने लगाया विराट को गले
कोलकाता। जैसा कि हमने आपको पहले ही बता रखा है कि आज आईपीएल 8 का जोरदार आगाज होने वाला है। इस ग्रैंड ओपनिंग में बॉलीवुड के धुरंधर अपने पर्फार्म से चार चांद लगाने को तैयार हैं। लेकिन आज सबकी नजर विराट कोहली की प्रेमिका और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पर है।
सोमवार को विराट-अनुष्का साथ-साथ कोलकाता पहुंचे, दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों आये साथ थे लेकिन थोड़ी ही देर बाद दोनों अलग-अलग गाड़ियों में बैठकर चले गये। एयरपोर्ट से दोनों हाथ में हाथ पकड़े साथ बाहर आये और अनुष्का, विराट से अलग होते हुए उन्हें हग भी किया। दोनों काफी कूल पोशाक में थे लेकिन दोनों ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
आईपीएल 8 की ओपनिंग सेरोमनी आज, शाहरूख नहीं आयेंगे
गौरतलब है कि आज ओपनिंग सेरोमनी की शुरुआत करीब 400 कलाकारों (300 स्थानीय) द्वारा पेश किए जाने वाले कार्यक्रम से होगी। इसे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और संतोष शेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस प्रस्तुती के दौरान आठ से दस मिनट रितिक, शाहिद और अनुष्का भी हिंदी फिल्मी गानों पर अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी के पुत्र और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पूरे कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
