भारत मज़बूत, द्रविड़ घायल
सचिन और द्रविड़ के शानदार शतक की बदौलत भारत ने दूसरे टेस्ट पर अपनी गिरफ़्त मज़बूत कर ली है लेकिन एक उठती गेंद से घायल द्रविड़ को जबड़े में लगी चोट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है..
द्रविड़ को 111 रनों के निजी स्कोर पर शहादत की एक उठती गेंद से चोट के कारण पवेलियन लौटना पड़ा और ढाका से मिल रही ख़बरों के अनुसार उन्हें जबड़े में लगी चोट के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है.
उन्हें भारत भी लौटना पड़ सकता है.
सचिन ने 143 रन बनाकर अपना 45 वां शतक लगाया.
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 459 रन बना लिए थे. बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी.
दूसरे दिन के खेल के पहले सत्र में भारतीय बल्लेबाज़ी थोड़ी धीमी थी लेकिन सेहवाग और गंभीर की सलामी जोड़ी ने एक ठोस नींव रखी आगे आनेवाली बल्लेबाज़ी के लिए.
सेहवाग 56 रन बनाकर शहादत की एक शार्ट गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे और गौतम गंभीर भी 68 रनों पर एक शार्ट गेंद पर ही शफ़ीउल इस्लाम की गेंद पर विकेटकीपर को एक कैच थमा बैठे.
इन दोनों बल्लेबाज़ों की रवानगी के बाद सचिन और द्रविड़ की जोड़ी रंग में आई और दोनों ही बल्लेबाज़ आख़िरी सत्र तक छाए रहे.
वैसे दोनों ही ने अपनी पारी की शुरूआती दौर में बांग्लादेश को कुछ मौके दिए.
द्रविड़ को शुरूआती क्षणों में शक का मिला जब गौतम गंभीर की एक स्ट्रेट ड्राइव सीधी विकेट में जा लगी और द्रविड़ कीज़ के बाहर थे. रीप्ले में पता नहीं चल पाया कि शफ़ीउल की उंगलियां गेंद को छू पाई थीं या नहीं.
द्रविड़ को 28 रनों के स्कोर पर लपक भी लिया गया था लेकिन गेंद नोबॉल करार हो चुकी थी.
तेंदुलकर भी गली में दो बार बचे जब रक़ीबुल हुसैन ने उनका कैच पकड़ने में सफ़ाई नहीं बरती और उनकी उंगलियां ज़मीन को छू गईं.
एक दो गेंदों ने उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा भी लिया जिसमें एक बार उनका ऑफ़ स्टंप उखड़ते उखड़ते बचा.
दोपहर बाद दोनों ही बल्लेबाज़ बेहतर लय में नज़र आए.
खेल खत्म होने के समय धोनी 22 रनों पर खेल रहे थे और आख़िरी गेंद फ़ेंके जाने से ठीक एक गेंद पहले हरभजन सिंह अपना विकेट गंवा बैठे.
भारत ने 226 रनों की बढ़त ले ली है और उसकी कोशिश होगी इसे और बढ़ाकर बांग्लादेश को पारी से हराने की.
भारत पहला टेस्ट 113 रनों से जीत चुका है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications