कोलकाता वनडे का ताज़ा स्कोर
भारत और श्रीलंका के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की शृंखला का चौथा मैच कोलकाता में शुरु हो गया है.
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
भारत की ओर से इस मैच की भी कप्तानी का दारोमदार वीरेंदर सहवाग पर है, क्योंकि धोनी पर दूसरे वनडे में धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा हुआ है.
घायल युवराज सिंह की जगह विराट कोहली को जगह दी गई है.
क्लिक करें स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
इस समय भारत शृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है. पहला वनडे भारत के नाम रहा था लेकिन दूसरे वनडे में भारत को हार का मुँह देखना पड़ा था, लेकिन तीसरे वनडे में भारत ने जीत के साथ श्रीलंका पर बढ़त बना रखी है.
अगर ये मैच भारत जीत जाता है तो वो पाँच एकदिवसीय मैचों की शृंखला पर कब्ज़ा कर लेगा.
अब तक मौजूदा सीरिज़ में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है, माना जाता है कि वो भी सीरिज़ में वापसी कर सकता है, लेकिन भारत का पलड़ा अब तक भारी रहा है.
भारतीय टीम- सहवाग, तेंदुलकर, गंभीर, कोहली, रैना, कार्तिक, जडेजा, हरभजन, ज़हीर, नेहरा, ईशांत शर्मा.
श्रीलंका टीम- थरंगा, दिलशान, संघकारा, जयवर्धने, कापूगड़ेरा, कंदंबी, रंडीव, कुलशेखरा,मेंडिस, मलिंगा, वेलेगेदारा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
