Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हांगकांग का अंडर-13 बॉलर करता है बुमराह के एक्शन की नकल, VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे समेत पिछले एक साल से तमाम बड़े विदेशी दौरों पर जो एक नाम विपक्षी बल्लेबाजों के जेहन में डर की तरह बैठ गया है वह है- जसप्रीत बुमराह। भारत के इस तेज गेंदबाज ने अपनी धारधार गेंदबाजी से आधुनिक टेस्ट क्रिकेट को भी नया पैनापन दिया है। बुमराह को मिली सफलता में उनकी मेहनत और जज्बे के अलावा जिस तक चीज का सबसे ज्यादा योगदान है वह है उनका अलग किस्म का गेंदबाजी एक्शन।

अब बुमराह के इस एक्शन की नकल करने में दुनिया भर के युवाओं के बीच जैसे होड़ लग गई है। हमने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये देखा था कि किस तरह वहां के स्थानीय युवा क्रिकेटर बुमराह के एक्शन से गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि यह सब करना इतना आसान नहीं है क्योंकि बुमराह ने खुद इस अजीबोगरीब एक्शन पर काम करते हुए कई साल बिताए हैं तब जाकर उनको गति के साथ इतना अच्छा कंट्रोल भी मिला है।

हालांकि हांगकांग के अंडर 13 क्रिकेट मैच में एक ऐसा युवा गेंदबाज मिल गया है जो बिल्कुल बुमराह की तरह से गेंदबाजी करने में कामयाब हो रहा है। यह गेंदबाज बुमराह के एक्शन की इतनी अच्छी कॉपी कर रहा था कि हांगकांग क्रिकेट के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने खुद इसकी एक वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल किया है- 'ये एक्शन आपको किसी की याद दिलाता है ना?' इतना ही नहीं हांगकांग क्रिकेट ने इस वीडियो में बुमराह को टैग भी किया है। बता दें कुछ ही देर में यह वीडियो काफी वायरल हो चुका है।

Story first published: Tuesday, March 5, 2019, 19:26 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+